Delhi News: पंद्रह साल से फरार भगोड़ा पकड़ा
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 साल से रंगदारी के मामले में फरार चल रहे हाई-प्रोफाइल भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 72 वर्षीय बुजुर्ग हरि सिंह शेखावत देश के प्रतिष्ठित संस्थान एक्सएलआरआई से ग्रेजुएट है और कई नामी मल्टीनेशनल कंपनियों में सीनियर पदों पर काम कर चुका है। वह साल 2008 में एक नामी गारमेंट मल्टीनेशनल कंपनी से रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। 13 अगस्त को स्पेशल सेल की टीम को खुफिया इनपुट मिला कि आरोपी ने जयपुर में अपना नया ठिकाना बनाया है और वह वहीं छिपकर रह रहा है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान तक फैले एक व्यापक अंतरराज्यीय ऑपरेशन के बाद स्पेशल सेल की टीम ने आखिरकार आरोपी को जयपुर से दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.