नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Delhi News: आशीष गुप्ता यह भी पढ़ें- फिर चर्चा में क्यों IAS अफसर संजीव खिरवार? सत्य निकेतन हादसे से क्या कनेक्शन नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की जर्जर और अवैध भवनों को लेकर कार्रवाई दिखावटी होती है। यह आरोप निगम के सेंट्राल जोन क्षेत्र के नेहरू विहार के लोग लगा रहे हैं। इसका प्रमाण वह बी-1 संख्या प्लॉट पर बने मकान को बता रहे हैं, जिसे तीन साल पहले जर्जर घोषित कर ढहाने का नोटिस दिया गया था। कोने के इस मकान में भूतल के ऊपर चार मंजिलें बनी हैं। इस मकान की दीवार पर लगा नोटिस इस बात की तस्दीक कर रहा है, लेकिन अब तक इसे ढहाया नहीं गया है। पड़ोसियों को इस मकान से खतरा है, वह शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ऐसा आरोप बाकी 11 जाेनों के लोग भी लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अफसर सस्पेंड...