Delhi News: नेताजी नगर में चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं.। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को नेताजी नगर स्थित महिला तकनीकी संस्थान में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। यह लगातार 33वां रविवार है जब परिषद की ओर से पौधरोपण किया गया। परिषद उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर महिला तकनीकी संस्थान की प्रधानाचार्य कोमल पाठक, मुख्य अभियंता विजय, पूर्णेश, जितेन्द्र डबास व अन्य लोग मौजूद रहे। पौधरोपण कार्यक्रम के बाद चहल ने महिला तकनीकी संस्थान का निरीक्षण भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.