Delhi News: नीलगिरि में भूस्खलन: बस मलबे में दबी, चालक की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: नीलगिरि जिले में भारी बारिश के कारण शनिवार को कई जगह भूस्खलन हुआ। एक घटना में एक बस मलबे में दब गई, जिससे उसके चालक की मौत हो गई। वहीं केरल के 100 से ज्यादा छात्र बाल-बाल बच गए, क्योंकि उनकी गाड़ियां घटनास्थल से लगभग 300 मीटर पीछे ही रुक गई थीं। भारी बारिश के बीच ढलान से मिट्टी, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें नीचे आ गिरीं, जिससे सरकारी बस मलबे में दब गई। बचाव कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को गर्दन तक गहरे कीचड़ से बाहर निकाला।हालांकि, चालक जनगराज की चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि परिचालक केसवन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना 23-24 अक्तूबर की रात को हुई। बस कुन्नूर से मेट्टुपालयम जा रही थी।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे नीलगिरि जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.