Delhi News: निदा खान तलाक की सुनवाई को कोर्ट पहुंची
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Delhi News: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की नासिक यूनिट में कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले की आरोपी निदा खान शुक्रवार को यहां एक फैमिली कोर्ट में पेश हुईं। उनके पति मोइन खान द्वारा इस साल अगस्त में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद, कोर्ट ने उन्हें तलब किया था। मोइन खान भी फैमिली कोर्ट के जज पी. एल. पलसिंगनकर के सामने मौजूद थे। कार्यवाही की शुरुआत दोनों पक्षों के लिए अनिवार्य काउंसलिंग सत्र के साथ हुई। मोइन खान की ओर से पेश हो रहे वकील नितिन पंडित ने बताया कि अगली सुनवाई 20 नवंबर को तय की गई है। गर्भवती निदा, टीसीएस मामले में जमानत पर हैं। यह मामला कंपनी की नासिक यूनिट में कुछ महिला कर्मचारियों के कथित मानसिक और यौन उत्पीड़न, और उन पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालने से जुड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.