नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन 2500 अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती करेगा। यह कर्मचारी नियमित कर्मियों के अवकाश पर होने की स्थिति में अपनी सेवाएं देंगे। महापौर प्रवेश वाही, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा और नियुक्ति, पदोन्नति, अनुशासनात्मक एवं संबद्ध समिति के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2500 अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी। इसके लिए जोन के उपायुक्त स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा। यह टीमें आवेदन पत्रों की प्राप्ति, आवेदनों की जांच और शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। भर्ती के लिए आवे...