नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखा। 31 इमारतों पर हथौड़ा चला, जबकि पांच संपत्तियों को सील किया गया। इसके अलावा सात इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए। निगम ने बताया कि जनकपुरी, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, सरस्वती विहार, शालीमार बाग, शक्ति नगर, शकरपुर, घरौली एक्सटेंशन, सीलमपुर और संत नगर में बड़ी कार्रवाई हुई। सभी जोन अधिकारियों को कड़ी निगरानी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...