Delhi News: निगम ने 16 इमारतों में की ध्वस्तीकरण कार्रवाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ अभियान जारी रखा हुआ है। शनिवार को 16 इमारतों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई संपत्तियों को सील किया गया और तीन इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए गए। निगम अधिकारियों ने बताया कि नरेला, नजफगढ़, बुराड़ी समेत कई इलाकों में कार्रवाई की गई है। निगम अधिकारियों ने बताया कि जनता के लिए खतरनाक हर इमारत पर कार्रवाई होगी। ऐसी इमारतों को शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर जांच कराने के बाद कार्रवाई के लिए आदेश किए जा रहे हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.