Delhi News: निगम के गिरधर लाल अस्पताल में शुरू होगी डायलिसिस सुविधा
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने सोमवार को गिरधर लाल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द इस अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू होगी। इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डॉ. पंत ने अस्पताल में साफ-सफाई रखने और मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मरीजों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए जल्द ही नई चिकित्सा मशीनें और उपकरण लाए जाएंगे। साथ ही सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। उप महापौर ने मरीजों और परिजनों से बात कर समस्याएं सुनीं और जल्द ही सस्ती जेनेरिक दवाओं के लिए जन औषधि स्टोर खोलने की योजना की जानकारी दी।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.