नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Delhi News: यूक्रेन में एक पोत पर रूस के मिसाइल हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। भारत ने इस मामले को लेकर मंगलवार को रूस के दिल्ली स्थित दूतावास के प्रभारी ब्लादीमीर लाडानोव को तलब किया। उन्होंने इस मुद्दे पर भारत की नाराजगी और चिंताओं से अवगत कराया गया। सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी चार्ज डी'अफेयर्स व्लादिमीर लाडानोव को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। इस दौरान मंत्रालय ने 19 जुलाई को कॉमर्शियल पोत एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले पर भारत की गंभीर चिंताओं और साफ तौर पर निंदा से अवगत कराया, जिसके कारण चार भारतीयों की दुखद मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- रूसी हमले में भारतीयों की मौत के बाद भारत का बड़ा कदम, दूतावास के प्रभारी को किया तलब भारत ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे हमले अन्तरराष्...