Delhi News: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.38 किलोग्राम स्मैक बरामद की है। इसके साथ ही, पुलिस ने नशे के कारोबार से जुटाई गई करीब 3.72 करोड़ अवैध नगदी को फ्रीज कराने के आदेश भी जारी करा लिए हैं। पुलिस का दावा है कि साल 1976 में उत्तर भारत के लिए सक्षम प्राधिकारी की स्थापना के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी रकम फ्रीज करने की कार्रवाई है। डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि ओखला औद्योगिक थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जांच के दौरान शुरुआत में स्थानीय स्तर पर नशा बेचने वाले पैडलर्स को पकड़ा था। जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं, तो इसके तार हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़े मिले।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.