नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Delhi News: छह महीने के एक बच्चे को पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को यहां सिक्का कॉलोनी में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में बच्चे को गोद में लिए एक महिला पर कुत्ते को झपटते हुए देखा जा सकता है। महिला कुत्ते से बचने की कोशिश करती है, लेकिन वह बच्चे को लेकर गिर जाती है। महिला तो उठ जाती है, लेकिन पिटबुल बच्चे को पकड़कर सड़क पर घसीटने लगता है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में 6 महीने के मासूम पर टूट पड़ा कुत्ता, डंडे मारकर भी नहीं छोड़ा; रिलेक्स दिखा मालिक- खौफनाक वीडियोघटना का विवरण कई लोग खून से लथपथ बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करते दिखते हैं। आखिरकार, एक आदमी के कई बार डंडे से मारने पर कुत्ता बच्चे को छोड़ देता है।परिवार का बयान बच्चे की दादी ...