Delhi News: नवजात को नाले के पास छोड़कर भागे परिजन
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ के प्रेम विहार में एक नवजात बच्ची को परिजन नजफगढ़ नाले के पास लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले। बच्ची की उम्र महज तीन दिन बताई जा रही है। छह अक्तूबर की सुबह नाले के पास बच्ची के मिलने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि छह अक्तूबर की सुबह करीब 10:15 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि प्रेम विहार नाले के पास कोई नवजात बच्ची को छोड़ गया है। नजफगढ़ थाने में तैनात एसआई सतबीर सिंह और हेड कांस्टेबल हरेंद्र मौके पर पहुंचे। वहां नाले की दीवार के पास नवजात जीवित अवस्था में मिली। पुलिस ने तत्काल बच्ची को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.