Delhi News: धातु की मूर्तियों में दिखेंगी रिश्तों और जिंदगी की अनकही कहानियां
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में धातु से बनी मूर्तियों की प्रदर्शनी लैंग्वेज ऑफ मेटल की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में कांस्य सहित विभिन्न धातुओं से तैयार कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। कलाकार ने भारतीय विरासत, लोक संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से प्रेरणा लेकर इन मूर्तियों को आकार दिया है। प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें धातु के माध्यम से मानवीय रिश्तों, व्यक्ति की पहचान और जीवन के उन पहलुओं को दर्शाया गया है, जिन पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। मूर्तियों के जरिए कलाकार ने भावनाओं और सामाजिक अनुभवों को अभिव्यक्त करने की कोशिश की है। इन कलाकृतियों में परंपरा और समकालीन जीवन का मेल भी देखने को मिलेगा। कला प्रेमियों के लिए यह प्रदर्शनी मूर्तिकला को एक अलग नजरिये से समझने का अवसर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.