नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न विभागों को साथ लेकर एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिनकी वजह से गाड़ियां एक्सप्रेस-वे पर रुक रही थी।ट्रैफिक डीसीपी के. रमेश के अनुसार इस अभियान में उनके साथ नगर निगम, एनएचएआई और डीएमआरसी शामिल हुई। उन्होंने बताया कि सड़क पर रेहड़ी-परी लगाने वालों के पास गाड़ियां रुकती है जिसके चलते न केवव यातायात बाधित होता है बल्कि इससे हादसा होने का खतरा है। इसे ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 9 रेहड़ी जब्त की गई जबकि 10 को वहां से हटाया गया। डीसीपी ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि वाहन चालकों को एक्सप्र...