नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Delhi News: नई दिल्ली स्थित ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के परिसर में आयोजित प्रसिद्ध 'दिवाली बाजार 2026' का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उन्होंने बाजार में लगे विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया, खरीदारी की और दृष्टिबाधित व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दृष्टिबाधित युवाओं द्वारा संचालित 'कैफे मस्त' में भोजन भी किया। यह कैफे संस्था के मल्टी-स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े युवाओं द्वारा संचालित किया जाता है, जहां वे भोजन तैयार करने से लेकर ग्राहक सेवा और लेन-देन की जिम्मेदारियां स्वयं संभालते हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 'आरम्भ खुशियों का' प्रदर्शनी का शुभारंभ, महिलाओं में खरीदारी को लेकर दिखा उत्साह दृष्टिबाधित नागरिकों के हुनर और आत्म...