नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दीपावली के मौके पर दिल्ली के कई रेलवे काउंटर टिकट आरक्षण के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे जबकि कुछ जगहों पर आंशिक सेवा उपलब्ध रहेगी। संसद भवन, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रेलवे बोर्ड, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पर मौजूद टिकट काउंटर दीपावली के दिन बंद रहेंगे।वहीं आईआरसीए बिल्डिंग, दिल्ली जंक्शन, हज़रत निज़ामुद्दीन आरक्षण कार्यालय शाम की शिफ्ट में 6 बजे तक आंशिक सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अलावा दोपहर दो बजे से रात 8 बजे तक सरोजिनी नगर, कीर्ति नगर, शकूर बस्ती, दिल्ली शाहदरा, गाजियाबाद, कड़कड़डूमा, ओखला, नोएडा, तुगलकाबाद, सब्जी मंडी, आदर्श नगर, लाजपत नगर, रोहिणी, एम्स और इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो में टिकट काउंर बंद रहेंगे। ये सभी कार्यालय सुबह की शिफ्ट में सामान्य ...