नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिवाली और भाईदूज तक राजनीतिक आंदोलन स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिवाली से ठीक पहले एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। व्यापारिक संगठनों सीटीआई, कैट और दिल्ली व्यापार महासंघ ने भी रैली का विरोध किया है। हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि जुलाई से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली व मुंबई में लगातार राजनीतिक आंदोलनों की घोषणा कर रही हैं। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के व्यापारियों को करोड़ों रुपये के कारोबार के नुकसान की चिंता सता रही है।मल्होत्रा यह भी पढ़ें- SIR के खिलाफ 1 नवंबर को द...