Delhi News: दिल्ली में 1 जनवरी से ऑटो और छोटे मालवाहक वाहन सिर्फ इलेक्ट्रिक पंजीकृत होंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। आगामी एक जनवरी से दिल्ली में गैर इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों के पंजीकरण पर रोक लग जाएगी। सीएक्यूएम की विशेष समिति की ओर बीते अगस्त में पेश की गई अंतरिम रिपोर्ट में एक जनवरी से ही दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक छोटे मालवाहक (एन-1) वाहनों को पंजीकरण करने का प्रस्ताव है। इसके बाद एनसीआर के अन्य शहरों में भी चरणबद्ध तरीके से गैर इलेक्ट्रिक ऑटो और छोटे मालवाहक वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाई जाएगी। सीएक्यूएम के मुताबिक अधिक वाहन घनत्व वाले एनसीआर के जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में यह व्यवस्था एक जनवरी 2028 से और एनसीआर के बाकी जिलों में एक जनवरी 2029 से लागू हो जाएगी। 3.5 टन क्षमता तक के एन-1 श्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.