नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोमवार के बाद एक फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच, रविवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूतनम दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए गए। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से ही धूप रही जो दिन चढ़ने के साथ और तेज हो गई। दिन के समय तेज धूप के साथ ही बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। तेज धूप के चलते तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस ...