नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Delhi News: -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में आधुनिक जनसुविधा परिसर का उद्घाटन किया

नया शौचालय ब्लॉक नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के सिंगलपुर गांव स्थित लेबर चौक पर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवनिर्मित आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी के लोगों को बेहतर और आधुनिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में दिल्ली में अगले एक वर्ष के भीतर दो हजार आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। खासतौर से बाजारों और ऐतिहासिक स्थलों के पास शौचालय बनाए जाएंगे। दिल्ली नगर निगम और पर्यटन विभाग एक-एक हजार शौचालयों का निर्माण करेंगे। नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले शौचालयों का पूरा धन मुख्यमंत्री विकास कोष (सीएमडीएफ) से उपलब्ध कराया जाएगा।...