नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Delhi News: राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक और व्यस्त मार्गों में शामिल नेताजी सुभाष मार्ग को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए योजना तैयार की है। इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम (आईवीपीएन) की इस परियोजना में दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक (करीब 3.3 किलोमीटर) सड़क को अधिक व्यवस्थित, सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसमें सड़क के सौंदर्यीकरण के साथ आसपास के ऐतिहासिक स्मारकों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को भी एक-दूसरे से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली गेट से शुरू होकर कश्मीरी गेट तक जाएगा। सौंदर्यीकरण को सड़क की उपलब्ध चौड़ाई के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहले हिस्से में कश्मीरी गेट से जीपीओ चौक तक रखा गया है। यह...