नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Delhi News: - दिल्ली सरकार के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 5238 हो जाएगी - आनंद विहार आईएसबीटी और डीटीसी के 4 डिपो पर पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ेगा त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में 150 इलेक्ट्रिक बसें और सड़कों पर उतारेगी। इन्हें डीटीसी और दिल्ली परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डा और चार बस डिपो में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरूआत भी होगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 150 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से राजधानी दिल्ली के इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े की संख्या बढ़कर 5238 हो जाएगी। इसके साथ ही र...