नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Delhi News: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों ने बैठक कर सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा ने चेतावनी दी कि यदि दिल्ली की हवा को नहीं सुधारा गया तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- अब इस एक तरीके से रुकेगा दिल्ली का प्रदूषण? दिवाली से ठीक पहले CJI सूर्यकांत ने किस बात पर दिया जोरप्रदूषण संकट पर सरकार से कार्रवाई की मांग बैठक का संचालन करते हुए आइसा नेता अंजलि ने कहा कि प्रदूषण का संकट राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी का नतीजा है। सरकारें इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही हैं, जिसका सबसे अधिक खामियाजा गरीब और मेहनतकश परिवारों को भुगतना पड़ता है। यह भी पढ़...