नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Delhi News: -कोलकाता हादसे के बाद रामलीला कमेटी ने लिया निर्णय नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद लाल किला मैदान में रामलीला आयोजन परिसर में लव कुश रामलीला कमेटी ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की है।कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि दशहरा पर्व पर लीला ग्राउंड में दर्शकों की संख्या एक लाख पहुंचते ही एंट्री बंद कर दी जाएगी। बाहर आए दर्शकों के लिए ग्राउंड के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और मार्शल तैनात किए गए हैं। सभी प्रवेश द्वारों पर रेत की बोरियां और आग बुझाने के सिलेंडर रखे गए हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रामलीला परेड के लिए कल शाम पांच बजे से ट्रैफिक डायवर्जन दिल्ली सरकार की ओर से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के फायर टेंडर ...