नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दशहरा पर्व पर राजधानी में यातायात पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किया है। ऐसे में कई मार्गों पर प्रतिबंध, तो कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने चलते पूर्वी जिले में शाम से यातायात नियंत्रित रहेगा। वहीं, उत्तरी रेंज और मध्य दिल्ली में रावण दहन स्थलों के आसपास भारी वाहनों पर रोक और डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि दशहरा उत्सव तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। यातायात पुलिस के अनुसार आईपी एक्सटेंशन के दशहरा उत्सव के चलते शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक एनएच-9 पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। आईपी एक्सटेंशन के मैक्स अस्पताल वाले मार्ग पर पूर्ण डायवर्जन लागू रहेगा...