नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Delhi News: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ का शव मंगलवार को एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली ले जाया गया। धनखड़ का शव सोमवार को अगरतला में पुलिस मुख्यालय स्थित उनके आधिकारिक कक्ष के शौचालय में फंदे से लटका मिला था। अधिकारियों ने बताया कि धनखड़ का अंतिम संस्कार बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले स्थित उनके पैतृक गांव बड़ौत में किया जाएगा। त्रिपुरा के राज्यपाल एन इंद्रसेना रेड्डी, मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव जेके सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों ने अगरतला स्थित सिविल सचिवालय में डीजीपी को श्रद्धांजलि दी। धनखड़ को पुलिस मुख्यालय में सलामी भी दी गई।मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है। यह भी पढ़ें- डीजीपी त्रिपुरा अनुराग धनकड़ की मौत के बाद...