नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता त्योहारों के मद्देनजर मिठाई निर्माताओं और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों का दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई इकाइयों में स्वच्छता, साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण और उन्हें संभालने के निर्धारित तौर-तरीकों में खामियां सामने आईं। विभागीय टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से प्रवर्तन एवं निगरानी के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों तथा त्योहारों की खुशियों के बीच किसी के स्वास्थ्य से समझौता न हो।

मिठाई प्रतिष्ठानों में निरीक्षण और नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान विद्या विहार (हस्तसाल) औद्योगिक क्षेत्र स्थ...