नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में 17 वर्षीय एक महिला क्रिकेटर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिवार का आरोप है कि दो युवक उसे परेशान कर रहे थे। मृतका मधु कॉलोनी में अपने मामा के घर रह रही थी और क्रिकेट सिलेक्शन के लिए कोचिंग ले रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतका की पहचान नंदिनी के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि दो युवक प्यार के नाम पर उसे परेशान कर रहे थे। इस कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए आगे की कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...