नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कालिंदी कुंज इलाके में श्रीराम चौक के पास बीच सड़क पर एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शाहिद हुसैन उर्फ 'चोर' के रूप में हुई है। वह कालिंदी कुंज थाने का घोषित अपराधी था। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि साल 2025 में तिहाड़ जेल के भीतर हुई रंजिश का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। शाहिद कुछ दिनों पहले ही तिहाड़ से बाहर आया था। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट के इस वीडियो में आरोपी युवक की हत्या करते और आसपास मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बीच सड़क 4 बदमाशों ने शाहिद का किया मर्डर, तिहाड़ से शुरू हु...