नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Delhi News: कहा, हर नागरिक विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि तिरंगा यात्रा केवल हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा है। कनॉट प्लेस में आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के मौके पर उन्होंने ये बातें कहीं।

तिरंगा यात्रा का महत्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है। तिरंगा हाथ में लेकर चल रहा प्रत्येक नागरिक विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से गहराई से जुड़ा हुआ है। विकसित भारत सिर्फ सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक भारतीय का साम...