Delhi News: तमिलनाडु में 'मुफ्त लैपटॉप योजना' को मंजूरी
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कॉलेज छात्रों के लिए 'वेत्री लैपटॉप योजना' लागू करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को बताया कि इस पहल के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति कॉलेज छात्रों के लिए 'मुफ्त लैपटॉप योजना' को लागू करेगी। इसकी घोषणा 2026-27 के बजट में की गई थी।'वेत्री' का अर्थ है 'जीत'। टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार की कई पहलों के नाम के आगे 'वेत्री' शब्द जोड़ा गया है, जिसमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा योजना भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.