नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: तमिलनाडु के निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास मेट्टुमलाई में भारी बारिश के कारण एक किराए के मकान की दीवार गिर गई। इसमें 17 साल की एक किशोरी की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गईं। मृतक की पहचान 12वीं कक्षा की छात्रा मुथुचेल्वी के रूप में हुई है। उसकी मां सोलैयम्मल, जो इस घटना में घायल हो गईं, उन्हें मलबे से निकालकर सत्तूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 अक्तूबर की रात को हुई, जब परिवार सो रहा था। यह भी पढ़ें- Cyclone Alert: आ रहा चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; चेतावनी जारी दीवार गिरने से पहले सत्तूर और उसके आसपास के इलाकों में पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक भारी बारिश हुई ...