Delhi News: तमिलनाडु : पटाखा धमाके में मौतों का आंकड़ा चार हुआ
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Delhi News: तमिलनाडु के शिवकाशी के पास सेंगामालापट्टी में एक अवैध पटाखा यूनिट में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। मृतकों की पहचान रामप्रकाश (32) और उनके भाई रामचंद्रन (40), इन्नासिमुथु (44) और नारनापुरम के पंडितुरई (35) के तौर पर हुई। इस दुखद घटना के बाद सीएम ने विरुधुनगर जिला कलेक्टर को निर्देश दिया कि वे पूरे जिले में निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करें और बिना उचित लाइसेंस के चल रहे किसी भी अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- करूर भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने पर रोक, हाई कोर्ट से विजय को झटका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.