नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi News: तमिलनाडु पुलिस ने थेनी जिला जेल से भागे सभी 17 कैदियों को फिर से पकड़ लिया है। बुधवार को जेल से भागने की इस घटना के 43 घंटे के भीतर पुलिस ने बाकी बचे दो फरार कैदियों को भी दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे आखिरी दो कैदियों- मीनाक्षी सुंदरम और तिरुपति को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए कनावीलाक्कु पुलिस स्टेशन लाया गया। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु : कैदी भागे तो हथियार चला सकेंगे सुरक्षाकर्मी इसके साथ ही 26 अक्तूबर की देर रात थेक्कमपट्टी स्थित थेनी जिला जेल से भागने वाले सभी 17 विचाराधीन कैदी पकड़े जा चुके हैं। बुधवार सुबह पुलिस ने जेल परिसर के पास अमाचियापुरम के पहाड़ी इलाके में तलाशी अभियान तेज करते हुए दो अन्य फरार कैदियों, पोनमुथु सेलवन और रेजिन को पकड़ लिया था। यह भी पढ़ें- Delhi News: पुलिस से दुर्व्यव...