Delhi News: ड्रग्स तस्करी मामले में छह पाक नागरिकों को सजा
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Delhi News: यहां की एक विशेष एनआईए कोर्ट ने सोमवार को छह पाकिस्तानी नागरिकों को आठ साल की कड़ी सजा सुनाई। यह सजा मई 2019 में गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास समुद्र के बीच एक अभियान में 330 किलोग्राम नशीले पदार्थ 'हेरोइन' की जब्ती के बाद सुनाई गई। साथ ही, कोर्ट ने एक भारतीय व्यक्ति को बरी कर दिया। पाकिस्तानी नागरिकों ने इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज द्वारा रोके जाने के बाद, भारतीय समुद्री सीमा में अपनी नाव से ड्रग्स वाले पैकेट समुद्र में फेंक दिए थे। विशेष एनआईए जज हेमांग रावल ने पाकिस्तानी दोषियों को पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 के तहत पांच साल की सजा भी सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। कोर्ट ने विदेशी अधिनियम के तहत हर दोषी पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें कड़े यूएपीए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.