नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में मतदान के लिए विश्वविद्यालय ने पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजकिशोर शर्मा की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को शाम पांच बजे तक संबंधित कॉलेज, विभाग या संस्थान में दाखिला लेने वाले छात्र ही डूसू चुनाव में मतदान के पात्र होंगे।पहले वर्ष के जिन छात्रों को अभी पहचान पत्र जारी नहीं हुआ है, उन्हें सत्यापित शुल्क रसीद, पासपोर्ट आकार के फोटो वाला बोनाफाइड प्रमाणपत्र और सरकार द्वारा जारी एक पहचान पत्र के आधार पर मतदान की अनुमति दी जाएगी। वहीं, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को मतदान के लिए वैध पहचान पत्र रखना होगा। यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव: नामांकन का आज अंतिम दिन, 18 सितंबर को मतदान पह...