नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय का 103वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित होगा। शुक्रवार को नॉर्थ कैंपस स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मल्टीपर्पज हॉल में होने वाले समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों के अनुसार, समारोह में शामिल होने वाले लोगों को सुबह 10:30 बजे तक हॉल में अपनी सीट पर बैठना होगा। प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा और 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। समारोह में प्रवेश के लिए वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ई-निमंत्रण या निमंत्रण पत्र रखना अनिवार्य होगा। प्रवेश केवल विश्वविद्यालय के...