नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Delhi News: नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में एमसीडी प्रशासन ने मिरांडा हाउस कॉलेज के सहयोग से अपशिष्ट प्रबंधन के लिए रिसाइकल केंद्र को स्थापित किया है।

रिसाइकल केंद्र का उद्घाटन इस केंद्र के जरिए कूड़े व कचरे को कम करना, फिर से इस्तेमाल करना और रिसाइकल करने का कार्य किया जाएगा। महापौर प्रवेश वाही ने मंगलवार को डीयू में रिड्यूस, रीयूज व रिसाइकल (आरआरआर) केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ बिजयलक्ष्मी नंदा भी शामिल हुईं। इस संबंध में महापौर ने बताया कि दिल्ली में मौके पर ही गीले व सूखे कचरे को संसाधित और रिसाइकल करने की प्रणाली को विकसित कर रहे हैं। इसके जरिए दिल्ली के लैंडफिल साइट स्थित कूड़े के पहाड़ में मौजूद कचरे को निस्तारित व खत्म करने में सहायता मिलेगी।

आरआरआ...