Delhi News: डीयू के 12 कॉलेजों में शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने दिल्ली के उपराज्यपाल को ऑनलाइन याचिका भेजकर दिल्ली सरकार से पूरी तरह वित्त पोषित डीयू के 12 कॉलेजों में लंबे समय से कार्यरत तदर्थ और अस्थायी शिक्षकों के नियमितीकरण और समायोजन की मांग की है। डूटा ने उपराज्यपाल से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समयबद्ध समाधान के लिए उचित निर्देश देने की अपील की है।
ऑनलाइन याचिका का दृष्टिकोण डूटा अध्यक्ष प्रो.वीएस नेगी का कहना है कि इसके लिए ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है। विश्वविद्यालय के कॉलेजों और विभागों के शिक्षक व कर्मचारी संगठनों से इस ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर इसे व्यापक रूप से प्रसारित करने की अपील की है।
शिक्षकों की स्थिति डूटा के अनुसार इन कॉलेजों में बड़ी संख्या में शिक्षक पांच से 20 साल या उससे अधिक समय से स्थायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.