Delhi News: डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर वाहनों का शोर घटाएंगे नॉइस बैरियर
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण दिल्ली के बीआरटी कॉरिडोर पर स्थित डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर जल्द ही नॉइस बैरियर लगाए जाएंगे। इससे आसपास की कॉलोनियों में वाहनों का शोर कम होगा। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर यह काम कराया जा रहा है। यह फ्लाईओवर करीब 600 मीटर लंबा है। इसके एक तरफ जंगपुरा एक्सटेंशन और लाजपत नगर सी-ब्लॉक पड़ता है। दूसरी तरफ डिफेंस कॉलोनी डी-ब्लॉक है। ये दिनभर व्यस्त रहने वाले फ्लाईओवरों में से एक है। यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों के हॉर्न और इंजन की तेज आवाज से आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर रात के वक्त आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.