Delhi News: डिजिटल गवर्नेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एयूडी और सीपीआरजी करेंगे काम
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने सार्वजनिक नीति अनुसंधान और सुशासन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (सीपीआरजी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से नीति अनुसंधान, प्रभाव आकलन, कार्यक्रम मूल्यांकन और क्षमता निर्माण से जुड़े कार्य करेंगे। साथ ही डिजिटल गवर्नेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में भी शोध एवं शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त नीति अनुसंधान रिपोर्ट, नीति-संक्षेप और अन्य ज्ञानपरक प्रकाशन तैयार करेंगे। इसके अलावा कार्यकारी शिक्षा, व्यावसायिक क्षमता निर्माण, सम्मेलन, संगोष्ठी और विभिन्न हितधारकों के साथ नीतिगत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.