Delhi News: डबल डेकर फ्लाईओवर को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद रोड पर डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण इस वर्ष दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में इस परियोजना को गति देने के लिए संशोधित अनुमानित लागत 291 करोड़ रुपये को स्वीकृति दे दी गई। यह राजधानी की पहली इंटीग्रेटेड डबल डेकर संरचना है, जो 1.40 किलोमीटर लंबी है। इसमें फ्लाईओवर और मेट्रो कॉरिडोर एक साथ हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी और डीएमआरसी की संयुक्त परियोजना है। वर्ष 2021 में दोनों के बीच समझौता हुआ था। निर्माण कार्य डीएमआरसी कर रही है। परियोजना में फ्लाईओवर के साथ नई सड़कें, फुटपाथ, रोड साइनेज, बिजली, ड्रेनेज, वर्षा जल संचयन और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.