Delhi News: ठाणे से अगवा बच्चे को चार घंटे में बचाया, पांच गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- Delhi News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से 25 दिन के बच्चे को अगवा करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चार घंटे के भीतर मुंबई से बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर शब्बीर सैयद ने बताया कि 10 अक्तूबर की शाम एक महिला ने कचरा बीनने वाली एक महिला से जबरदस्ती बच्चा छीन लिया। इसके बाद उसने बच्चे को अपने साथियों को सौंप दिया, जो उसे बेचने की योजना बना रहे थे।उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों में से एक 19 वर्षीय सोनी गणेश को हिरासत में लिया। उसने बताया कि बच्चे को उसकी रिश्तेदार 32 वर्षीय रुखसार फारुख शेख को सौंप दिया था। वह मुंबई के धारावी इलाके की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 38 वर्षीय पार्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.