Delhi News: ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने फिट रहने के लिए किया योग
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की उत्तरी रेंज ने अपने कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए छत्रसाल स्टेडियम ग्राउंड में 'फिट ट्रैफिक पुलिस, सेफर रोड्स' अभियान के तहत योग सत्र का आयोजन किया। योग सत्र में उत्तरी रेंज के अशोक विहार, समयपुर बादली, नरेला, रोहिणी और अमन विहार ट्रैफिक सर्कल से 10-10 कर्मियों के अलावा सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टर सक्रिय रूप से शामिल हुए। डीसीपी ट्रैफिक उत्तरी रेंज डॉ. सचिन कुमार सिंघल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, ऐसे में कर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। योग सत्र का संचालन ट्रैफिक यूनिट की ट्रेनिंग ब्रांच की कांस्टेबल सरिता ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.