Delhi News: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दो झपटमारों को दबोचा, मोबाइल बरामद
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लिबासपुर अंडरपास पर ड्यूटी कर रहे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए मोबाइल झपटमार को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक महिला से झपटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह लिबासपुर अंडरपास पर समयपुर बादली सर्किल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता के निर्देशन में एएसआई नरेंद्र और हेड कांस्टेबल रमेश ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पकड़ो-पकड़ो की आवाज सुनाई दी। उन्होंने एक युवक को भागते देखा तो तुरंत उसका पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक ने एक महिला से मोबाइल फोन झपटा था। तलाशी लेने पर मोबाइल उसके पास से बरामद हो गया। आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.