Delhi News: टूटी सड़कों और गड्ढों से लग रहा जाम
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में टूटी सड़कों, गड्ढों और अधूरे मरम्मत कार्यों के कारण कई इलाकों में लोगों को रोजाना जाम और धूल की समस्या झेलनी पड़ रही है। आनंद पर्वत से झंडेवालान तक न्यू रोहतक रोड पर दो से तीन किलोमीटर लंबा हिस्सा लंबे समय से खराब है, जिससे कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे तक लग जाते हैं। वहीं, पीतमपुरा के सीडी ब्लॉक मार्केट के पास भी बार-बार सड़क खोदे जाने और मिट्टी भरने से धूल उड़ रही है तथा यातायात प्रभावित हो रहा है। निगम अधिकारियों ने कहा कि संबंधित सड़कों की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.