नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Delhi News: बारिश में कई जगह पेड़ गिरे, ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाए रास्ते राजधानी में बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ सड़कों पर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। दक्षिण दिल्ली में गीतांजलि रेड लाइट के पास मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से पीटीएस की ओर जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से पूरी कैरिजवे बाधित हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। शिकायत मिलने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने का काम किया। इसी क्षेत्र में प्रेस एन्क्लेव रोड पर गिरे पेड़ को भी ट्रैफिक पुलिस ने हटाया। वहीं, पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम से आईटीओ की ओर जाने वाले लूप पर पर पेड़ टूट कर गिरने से यातायात बाधित हुआ। यह भी पढ़ें- Delhi News: बारिश से कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर जाम में फंसे लोग ट्रैफिक पुलिस...