Delhi News: जूनागढ़: ट्रेन की चपेट में आने से शेरनी की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक शेरनी की मौत हो गई। शेरनी की उम्र लगभग पांच से नौ साल के बीच बताई गई है। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 'वन क्षेत्र अधिकारी डीआर डंभला ने बताया कि यह घटना विसावदर तालुका के खंभालिया गांव के पास एक पुल के निकट दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि शेरनी रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी। तभी वह जूनागढ़-चालाला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। शेरनी की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए 'एनिमल केयर सेंटर' ले जाया गया है। 2025 की जनगणना के अनुसार, गुजरात में 891 एशियाई शेर मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.