Delhi News: जितिया पर्व पर नहाने गईं दो सहेलियों यमुना में डूबीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तिमारपुर इलाके में शुक्रवार सुबह जितिया पर्व पर यमुना में नहाने गईं दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दोनों युवतियों के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मृत युवतियों की पहचान 18 वर्षीय काजल और पिंकी कुमारी के तौर पर हुई है। दोनों युवतियां परिवार सहित जखीरा की झुग्गियों में रहती थीं। दोनों मूलरूप से बिहार की रहने वाली थीं। पिंकी के भाई विकास ने बताया कि शनिवार को जितिया व्रत है। इसमें मां अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रहती हैं। इस व्रत से एक दिन पहले नदी में स्नान किया जाता है। पिंकी का परिवार भी अन्य लोगों के साथ शुक्रवार सुबह स्नान करने यमुना के सूरघाट पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.